खूंटी पुलिस पर नाबालिग को पीटने का गंभीर आरोप, मानव तस्करी के आरोपी के बेटे को थाने में पीटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 17, 2025

खूंटी पुलिस पर नाबालिग को पीटने का गंभीर आरोप, मानव तस्करी के आरोपी के बेटे को थाने में पीटा

खूंटी: जिले के महिला थाना पुलिस पर नाबालिग को थाने के अंदर ले जाकर पीटने का आरोप लगा है। यह आरोप बच्चे के परिजनों ने पुलिस पर लगाया है। पुलिस पर आरोप है कि वो मानव तस्करी के आरोपी को ढूंढने उसके घर गई थी जब वो नहीं मिला तो उसके बेटे को पकड़कर थाने ले आई और उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने नाबालिग को इतना पीटा की वो अब चलने और उठने बैठने की स्थिति में भी नहीं है।

झारखंड में भाई करने जा रहा था बहन से शादी, मां ने ले लिया ये फैसला
खूंटी के महिला थाना पुलिस पर आरोप है कि जब वो नाबालिग के पिता को ढूंढ-ढूंढकर थक गई तो रविवार को उसके घर गई और पहले घर में तोड़फोड़ किया फिर आरोपी के नाबालिग बेटे को उठाकर थाने ले आई। थाने में लाने के बाद नाबालिग की बेदर्दी से पिटाई की गई। बच्चे को पुलिस द्वारा थाने ले जाने की जानकारी जब उसकी मां को लगी तो उसके अपने भाई को इसकी जानकारी दी। नाबालिग के मामा जब थाने पहुंचे तो इसका खुलासा हुआ। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस से बाद में नाबालिग को उसके घर पहुंचा दिया।

See also  रांची में बारिश के बीच निकलेगी महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा, 10 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ से मची अफरातफरी, पांच महिलाएं हुई बेहोश, कई यात्रियों की ट्रेन छूटी, जमकर हुआ हंगामा
थाने में नाबालिग की पिटाई को लेकर जब महिला थाना प्रभारी फुलमनी कुमार से पूछा गया तो उन्होने बताया कि एक मामले में पूछताछ के लिए लाया गया था, किसने पीट उसकी उन्होने जानकारी नहीं है। वहीं डीएसपी मुख्यालय अखिल नीतीश कुजूर ने बताया कि ‘आरोपी की तलाश में उसके बेटे को पूछताछ के लिए लाया गया था, लेकिन उसके साथ किसी तरह का कोई पिटाई नहीं हुई है.’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now