- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सुदेश की पत्नी नेहा महतो ने संभाली लोहरदगा की कमान, नीरु शांति भगत के लिए धुंआधार प्रचार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 4, 2024

lohardaga Niru shanti bhagat, neha mahto

लोहरदगाः आजसू के लिए लोहरदगा की सीट कितनी अहम इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो लगातार कैंप कर रही हैं । नीरु शांति भगत के लिए घर-घर जाकर प्रचार करती हुई नज़र आ रही है । आजसू के लिए इस बार लोहरदगा विधानसभा सीट जीतना बेहद जरुरी है ।

 नीरू शांति भगत की जीत का दावा

नेहा  महतो ने कहा या कि “आजसू, भाजपा, जदयू और एलजेपी के एनडीए गठबंधन को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, जिससे इंडी गठबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले 5 वर्षों के भ्रष्ट शासन से जनता परेशान हो चुकी है और इससे जल्द से जल्द छुटकारा चाहती है। अगर यह सरकार फिर से आ गई, तो राज्य को तबाही के कगार पर ले जाएगी। यह सरकार युवाओं, महिलाओं और रोजगार के खिलाफ है, जिससे ना ही कोई खुश है और ना ही किसी तरह की उम्मीद है। इसलिए इसे सत्ता से हटाना अब जरूरी हो गया है।”

See also  भतीजा पर आया चाची का दिल, बेटी और पति के सामने प्रेमी से कर ली शादी

lohardaga Niru shanti bhagat, neha mahto

रामेश्वर उरांव पर हमला

लोहरदगा में नीरु शांति भगत के लिए प्रचार करते हुए नेहा महतो ने कहा कि या कि जनता ने ठान लिया है कि इस बार लोहरदगा से एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत को जीताकर विधानसभा में भेजा जाए और राज्य में एनडीए की सरकार बने। इससे युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सुरक्षा मिल सकेगी। इस सरकार ने जनता को केवल धोखा देने का काम किया है, जैसे कि आखिरी समय में ₹1000 देने की योजना लाई। अगर यह सरकार वाकई में जनता की भलाई चाहती, तो शुरुआती वर्षों में ही यह योजना शुरू कर सकती थी। लेकिन जनता को केवल मूर्ख बनाने के लिए अंतिम महीने में यह योजना लाई गई।

lohardaga Niru shanti bhagat, neha mahto

कांग्रेस के प्रत्याशी रामेश्वर उरांव पर  हमला करते हुए नेहा भगत ने कहा कि  स्थानीय विधायक भी एक अच्छे विभाग के मंत्री होने के बावजूद जिले के लिए कुछ नहीं कर पाए। पिछले 5 साल सिर्फ घूमने में बिता दिए और उनके पास उपलब्धि के नाम पर कुछ भी नहीं है।

See also  Extreme Bar Murder Case : कोर्ट ने बार संचालक समेत चार को दी जमानत

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now