SDM का दूसरी महिला के साथ है संबंध! इसलिए पत्नी को जलाया, शनिवार को अनिता ने रांची के अस्पताल में तोड़ा दम

हजारीबाग के SDM विवाद के बाद हटाये गए, अशोक कुमार पर पत्नी को जलाकर मारने का है आरोप

रांची: हजारीबाग सदर SDM अशोक कुमार के खिलाफ पत्नी अनिता कुमारी को जलाने का आरोप उनके साले राजू कुमार गुप्ता ने लोहसिंघना थाने में दर्ज कराया था। शनिवार को अनिता कुमारी ने रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अनिता कुमारी 65 फीसदी जली अवस्था में 27 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती हुई थी।

हनी ट्रैप में फंसा बुजुर्ग ज्योतिषी; नौकरानी ने अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर वसूले 4 करोड़
SDM अशोक कुमार के खिलाफ उनके साले ने एफआईआर दर्ज कराया था। इसमें SDM के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को आरोपी बनाया गया था। राजू ने अपनी बहन के साथ हुई घटना पर कहा है कि बहन बार बार कहती थी कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होता था। इस मामले में दोनों परिवार के बीच भी बातचीत हुई थी। तब एसडीओ ने कहा था कि आगे शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। इसके बाद फिर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। हमलोग आए तो एसडीओ ने कहा था कि जहां जाना है जाओ, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है मैं अनुमंडल पदाधिकारी हूं, तुम सबको बर्बाद कर दूंगा। ऐसी ही धमकी एसडीओ के पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी ने भी दी। अब अनिता की जान लेने के लिए तारपीन तेल डालकर उसे जला दिया।

jh haz 02 sdo pic jh10035 27122024212112 2712f 1735314672 579 1

युवती से दोस्ती कर बनाए संंबंध, दूसरी जगह शादी तय होने पर मंगेतर को भेजे गंदे वीडियो और फोटो
हजारीबाग सदर SDM अशोक कुमार और अनिता की शादी 20 नवंबर 2011 को हुई थी। दोनों के दो बच्चे है। एसडीओ अशोक कुमार ने खुद पर लगे पत्नी उत्पीड़न के आरोप पर कहा कि गुरूवार को पत्नी मॉर्निंग वॉक जाने को तैयार थी। घर में रंग-रोगन का काम चल रहा है इसलिए मैने पत्नी को रोका तो वो नाराज हो गई और खुद पर तेल छिड़कर आग लगी ली, उसे बचाने में मेरे हाथ भी जल गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now