इंस्टाग्राम चलाने पर नानी ने डांटा, गढ़वा में युवती ने जहर खाकर दे दी जान

इंस्टाग्राम चलाने पर नानी ने डांटा, गढ़वा में युवती ने जहर खाकर दे दी जान

गढ़वाः जिले के रेहला थाना क्षेत्र में 17 साल की युवती को नानी ने इंस्टाग्राम चलाने पर डांट दिया। नानी की डांट-फटकार से आहत होकर युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के बहेरवा गांव निवासी परमानंद सिंह की पुत्री नंदिनी सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, नंदिनी कुमारी अपनी मां के साथ अपने ननिहाल (गुरहा गांव) में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान वह मोबाइल पर इंस्टाग्राम चला रही थी। उसे लगातार मोबाइल पर बिजी देख उसकी नानी ने टोकते हुए पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देने की सलाह दी और डांट-फटकार लगाई। नानी की यह बात नंदिनी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ (जहर) खा लिया।
अस्पताल में भर्ती कराया
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां आपा खो बैठी और सदर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने इस दौरान कई गंभीर आरोप भी लगाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही
पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि घटना के पीछे केवल डांट-फटकार ही वजह थी या कोई अलग कारण।इस दुखद घटना से बहेरवा और गुरहा दोनों गांवों में शोक का माहौल है।

See also  हजारीबाग के बरही में हुई करोड़ों की बैंक डकैती में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सरगना समेत तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now