तमिलनाडु में रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल बस ट्रेन से टकराई, दो बच्चों की मौत कई घायल; गेटमैन पर लापरवाही का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2025

कुड्डालोर, 8 जुलाई 2025 — तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के सेम्मनकुप्पम में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां स्कूल बच्चों को ले जा रही एक वैन को यात्री ट्रेन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कुड्डालोर में बस-ट्रेन में टक्कर

यह घटना कुड्डालोर-सिप्कॉट के पास रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 170 पर हुई, जो कि एक मैनुअली संचालित (मैन गेट) और नॉन-इंटरलॉक्ड फाटक था। वैन एक प्राइवेट सीबीएसई स्कूल की थी और फाटक पार करने की कोशिश कर रही थी तभी विल्लुपुरम–मयिलाडुथुरई पैसेंजर ट्रेन (संख्या 56813) ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

See also  BJP विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने विधानसभा में फाड़ा पेपर, स्पीकर हुए नाराज, बाबूलाल ने कहा 'थोड़ी सी गलती हो गई'

train

दो छात्रों की मौत, कई घायल

हादसे में चार छात्र घायल हो गए, जिन्हें तुरंत कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक बच्चों की पहचान की जा रही है।

सो रहा था गेटमैन?

प्राथमिक जांच में दो विरोधाभासी बातें सामने आई हैं। एक ओर रिपोर्ट के अनुसार, जब गेटमैन फाटक बंद कर रहा था, उस दौरान वैन चालक ने जबरन फाटक पार करने की कोशिश की, जो नियमों का उल्लंघन है। वहीं दूसरी ओर, स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गेटमैन ड्यूटी के दौरान सो गया था, और उसने समय पर फाटक नहीं बंद किया, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। गुस्साए लोगों ने घटना के बाद गेटमैन की जमकर पिटाई भी कर दी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now