रांची: केक-एलिसिएस के संचालक *सौरभ सिन्हा* को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (ABKM), झारखंड इकाई ने एक साथ दो अहम पदों की जिम्मेदारी दी है। उन्हें *जिला अध्यक्ष – व्यापार प्रकोष्ठ, रांची* और साथ ही *अध्यक्ष – रियल एस्टेट सब-कमिटी* नियुक्त किया गया है।
यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष *रवि कुमार* की अनुशंसा पर किया गया, जिसमें संगठन के विकास और व्यापारिक विस्तार में सौरभ सिन्हा की भूमिका अहम मानी गई है।
उनकी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और संगठन के लिए उनके सक्रिय योगदान की आशा जताई।
सौरभ सिन्हा की नियुक्ति से संगठन में नया उत्साह, व्यापारिक वर्ग में खुशी की लहर।
Total Views: 0













