- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

सरना कोड, ओबीसी आरक्षण, खातियान को लेकर JMM ने राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू से मांगा मिलने का समय

रांची : ओबीसी आरक्षण, 1932 खातियान आधारित स्थानीय नीति और सरना धर्म कोड को लेकर जेएमएम और इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू से मिलना चाहता है। जेएमएम महासचिव विनोद पांडे ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी है।
विनोद पांड ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि झारखंड के 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें सांसद और विधायक होंगे राष्ट्रपति इस इन मुद्दों पर मिलना चाहते है। राष्ट्रपति से मिलने के दौरान प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन भी सौंपेगी। इस मांगों में 1932 खातियान आधारित स्थानीय नीति, सरना धर्म कोड और एससी-एसटी ओबीसी आरक्षण के मुद्दे शामिल है। विनोद पांडे ने बताया कि स्थानीय नीति और आरक्षण बिल को राजभवन ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए लौटा चुकी है। राजभवन की ओर से कहा गया कि यह नहीं हो सकता है। उन्होने कहा कि यही वजह है कि अब हम सभी राष्ट्रपति से अपील करेंगे। उन्हे ज्ञापन देकर उक्त मांगों को स्वीकृति प्रदान करने को कहेंगे।

See also  आदिवासी हॉस्टल में लगी भीषण आग, छात्रावास जलकर हुआ खाक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now