पटनाः मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया है। गृह विभाग को मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा है और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को मंगल पांडे की जगह स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विजय सिन्हा को बिहार का नया कृषि मंत्री बनाया गया है।
बिहार में नई सरकार के गठन के 22 दिन बाद गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार किया गया। पटना के गांधी मैदान में कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा (रामविलास) के 2, हम के 1 और RLM के 1 मंत्री शामिल हैं।
नीतीश मिश्रा को नगर विकास विभाग और दिलीप जायसवाल को राजस्व एवं भूमि विकास विभाग मिला है। ईं. शैलेन्द्र को पथ निर्माण विभाग और बुलो मंडल को ऊर्जा विभाग दिया गया है। विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग, बिजेन्द्र यादव को वित्त और वाणिज्य कर विभाग सौंपा गया है। श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन संपर्क विभाग, विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग, दिलीप जायसवाल को राजस्व एवं भूमि, निशांत कुमार को स्वास्थ्य, लेशी सिंह को भवन निर्माण, रामकृपाल यादव को सहकारिता, नीतीश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास और सूचना प्रावैधिकी विभाग दिया गया है।



