- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

सलमान खान के फॉर्म हाउस में घुसे दो संदिग्ध को किया गया गिरफ्तार, दोनों के पास से मिले फर्जी आधार कार्ड, गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने दी थी धमकी

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, केस किया गया दर्ज

मुंबई : बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी, उसके बाद से ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसी बीच सलमान खान के पनवेल स्थित फॉर्म हाउस में दो संदिग्ध व्यक्तियों ने जबरन घुसने की कोशिश की। सलमान की सुरक्षा में लगे गार्ड ने उन्हे रोका और पुलिस के हवाले कर दिया।

सलमान खान के फॉर्म हादस में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे दोनों संदिग्धों की पुलिस ने जांच की तो उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। दोनों संदिग्ध अपने आप को सलमान खान का फैन बता रहे है। दोनों का कहना है कि वो सलमान के फैन है उनसे मिलने के लिए वो यहां आये थे। पुलिस इन दोनों के सारे रिकार्ड खंगाल रही है और उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी उसके बाद से उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी, इन दो संदिग्धों के जबरन घर में घुसने की जांच पुलिस उस एंगल से भी कर रही है।

See also  झारखंड के 16 बंद खदानों के संबंध में दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में उठाये सवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now