- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पलामू के पांकी में बड़ा हादसा: 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 4 बाराती झुलसे

पलामू के पांकी में बड़ा हादसा: 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 4 बाराती झुलसे

पलामू: पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया के समीप शुक्रवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही बस के ऊपर बैठे चार लोग 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार, पाटन थाना क्षेत्र के मालगाड़ा से बारात रिमी रामपुर (लावालौंग) जा रही थी। इसी दौरान गढ़गांव पुलिया के पास यह हादसा हुआ। सभी घायल बस की छत पर बैठे हुए थे। घायलों की पहचान प्रमोद कुमार यादव, राजेश कुमार, रंजन कुमार यादव और बिनोद कुमार यादव के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए MMCH मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।स्थानीय लोगों ने घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से बिजली तार झूल रहा था लेकिन विभाग द्वारा इसे दुरुस्त नहीं कराया गया जिसके कारण यह हादसा हुआ।

बस की छत पर बैठे थे घायल

जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के मालगाड़ा गांव से एक बस में सवार होकर बाराती रिमी रामपुर लावालौंग जा रहे थे। इसी दौरान पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया के पास सड़क पर झूल रहे 11 हजार वोल्ट बिजली तार से बस सट गई। हादसे के समय चारों युवक बस की छत पर बैठे हुए थे जो करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पीएमसीएच किया गया रेफर

घायलों की पहचान प्रमोद कुमार यादव, राजेश कुमार, रंजन कुमार यादव एवं बिनोद कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी पहुंचाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now