RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला मामला: वारदात में इस्तेमाल कार जब्त, जांच में जुटी रांची पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 17, 2026

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला मामला: वारदात में इस्तेमाल कार जब्त, जांच में जुटी रांची पुलिस

रांची: निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उस कार को जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया था।जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हुंडई सैंटरो कार को कांके रोड क्षेत्र से बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इसी वाहन से आरोपी घटनास्थल तक पहुंचे थे और पेट्रोल बम फेंकने के बाद फरार हो गए थे।

कार बरामद होने के बाद पुलिस उसकी पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई है। वाहन के मालिक, उपयोगकर्ताओं, हालिया मूवमेंट और संभावित संदिग्धों से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।दोनों अपराधियों की तलाश में रांची पुलिस की कई टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है कई लोगों से पूछताछ कर रही है।

See also  तेजप्रताप यादव देर रात प्रशांत किशोर से मिलने पहुंचे, बिहार की राजनीति में बदलाव के संकेत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now