रांचीः झारखंड में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आ गए है। रांची से बीजेपी समर्थित रोशनी खलको ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रमा खलको को 14,363 वोट से चुनाव हरा दिया। दिलचस्प बात ये रही कि इस जीत के अंतर से ज्यादा वोट जेएमएम समर्थक सुजित विजय आपंन कुजूर को 19,305 वोट मिले। आदित्यपुर से संजय सरदार और मेदिनीनगर से अरुणा शंकर ने चुनाव जीत गई है। दोनों बीजेपी समर्थित उम्मीदवार है। रांची शहर में सबसे चौंकाने वाले नतीजे वार्ड 18 से आई जहां जेएमएम के राज्यसभा सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माजी चुनाव हार गये, इस वार्ड में आशा देवी लगातार तीसरी बार विजय घोषित हुई।जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में पहली बार चुनाव हुए और कांग्रेस समर्थित सुधा गुप्ता (पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी) ने इतिहास रचा। उन्होंने भाजपा समर्थित संध्या सिंह को 18,601 वोटों से हराया।

Jharkhand Nikay Chunav Result 2026:लोहरदगा में BJP समर्थित अनिल उरांव की रोमांचक जीत ,जामताड़ा में निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार को हराया
चक्रधरपुर नगर परिषद को अध्यक्ष के रूप में एक युवा और सुलझा हुआ नेतृत्व मिल गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित उम्मीदवार सन्नी उरांव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय सिंह गागराई को 1061 मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के अनुसार सन्नी उरांव को कुल 11,331 वोट हासिल हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे विजय सिंह गागराई को 10,270 वोटों से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अनुप्रिया सोय को 2,036 वोट मिले। वहीं चौथे स्थान पर 327 वोट के साथ निर्दलीय प्रत्याशी विजय सिंह सुम्बरूई रहे, जबकि पांचवें स्थान पर उत्तम कुमार बालमुचु को 303 मत प्राप्त हुए। सन्नी उरांव, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के सुपुत्र हैं। वहीं उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी विजय सिंह गागराई, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के छोटे भाई हैं। ऐसे में यह चुनाव दो राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा था।
महेंद्र सिंह धोनी को आवास बोर्ड का नोटिस, सरकार से मिले घर में पैथलैब खोलने का मामला
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) समर्थित प्रमिला मेहरा ने गिरिडीह नगर निगम में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा समर्थित डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी को 14,599 वोटों के बड़े अंतर से हराया।प्रमिला को 38,091 वोट मिले, जबकि चौधरी को 23,493 वोटों पर संतोष करना पड़ा। निर्दलीय अर्जुन बैठा तीसरे स्थान पर रहे।जानकारों का कहना है कि स्थानीय विधायक सुदिव्य सोनू की रणनीति ने यहां JMM को मजबूती दी। प्रमिला पूर्व में जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं।आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी भुगलू सोरेन को 7,795 मतों के अंतर से पराजित किया है। अंतिम मतगणना परिणामों के अनुसार संजय सरदार को कुल 24,615 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी इस आंकड़े तक पहुंचने में असफल रहे।हजारीबाग नगर निगम में भाजपा बागी अरविंद राणा (पत्रकार) ने कांग्रेस समर्थित सरफराज अहमद को 4,657 वोटों से हराकर मेयर का ताज हासिल किया।यह सबसे पहले घोषित रिजल्ट था। राणा की जीत से भाजपा खेमे में जश्न है, हालांकि वे आधिकारिक रूप से बागी थे।
पटना में हत्या का आरोपी मेयर पति देवा गुप्ता गिरफ्तार, RJD के टिकट पर लड़ चुका है चुनाव
मेदिनीनगर में बीजेपी समर्थित अरुणा शंकर ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नम्रता त्रिपाठी को शिकस्त दी। इस सीट पर गठबंधन दलों के वोटों के बिखराव का फायदा बीजेपी को हुआ। नम्रता त्रिपाठी पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की बेटी है।धनबाद की सीट पर बीजेपी के बागी उम्मीदवार और पूर्व विधायक संजीव सिंह से आगे चल रहे है, बीजेपी का उम्मीदवार तीसरे नंबर पर है। देवघर सीट पर जेएमएम समर्थित उम्मीदवार रवि राउत को बीजेपी के वोट बिखराव का फायदा हुआ और उन्होंने बीजेपी समर्थित रीता चौरसिया को चुनाव में हराया। चतरा नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव में अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमन यादव को 1492 वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की। चास नगर निगम में मेयर के पद पर भोलू पासवान ने जीत दर्ज की है।रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता कुमारी (पति हितलाल मुंडा) ने 6492 मतों से जीता. कुसुमलता कुमारी को 17605 मत और दूसरे स्थान पर रहने वाली भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रिया कुमारी को 11113 मत मिले।कुसुमलता 6492 मतों से जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए आजसू समर्थित रेणु देवी 9401 को मत मिले।जेएलकेएम समर्थित उम्मीदवार अनिता कुमारी को 8232 मत मिले। कोडरमा नगर निकाय चुनाव के नतीजे भी घोषित हो गए हैं। झुमरी तिलैया नगर परिषद से रमेश हर्षधर, कोडरमा नगर पंचायत से साजिद हुसैन और डोमचांच से उमेश वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।




