पटनाः ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत हो गई है। प्रिंस नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात अत्यधिक शराब पीने से उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नेपाल के विराटनगर में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की हत्या से संबंधित फिर की कॉपी इसमें हत्या के कारण अस्वाभाविक मृत्यु नहीं बताया गया है। pic.twitter.com/6AxCNCoUFc
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 14, 2026
दोस्तों के साथ होटल में रुके थे प्रिंस
जानकारी के अनुसार प्रिंस यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ विराटनगर के वार्ड नंबर-9 स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, देर रात शराब पीने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई।हालांकि मौत की असली वजह क्या है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, प्रिंस यादव ज्ञान बिंदु एकेडमी के संचालन और प्रशासनिक कार्यों को संभालते थे।

खान सर की ओर से कराई गई FIR में क्या कहा गया है?
हाल ही में फैजल खान (खान सर) की कोचिंग 'खान ग्लोबल स्टडीज' के साथ हुए विवाद के बाद रौशन आनंद और प्रिंस यादव के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, प्रिंस यादव गिरफ्तारी के डर से नेपाल चले गए थे।इस घटना के कुछ दिनों बाद उनका शव विराटनगर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।होटल में हुई इस संदिग्ध मौत के बाद नेपाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रिंस यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

रौशन आनंद जेल में, सोमवार को बेल पर सुनवाई
इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।रौशन आनंद फिलहाल जेल में हैं। उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी है। वहीं, खान सर के दो गार्ड भी जेल में बंद हैं।उनकी जमानत याचिका पहले ही खारिज की जा चुकी है। दूसरी ओर पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा रखी है।रोशन आनंद मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले हैं।







