डेस्कः पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी ने आरके सिंह के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है। बीजेपी ने 62,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाने वाले आरके सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। साथ ही पार्टी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरु करेगी। संभवतः उन्हें पार्टी से बाहर किया जायेगा।
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से लिया संन्यास, बिहार चुनाव में RJD की हार के बाद संजय यादव पर फोड़ा ठीकरा
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व मंत्री ने बिहार सरकार और अडानी के बीच हुए बिजली सप्लाई के सौदे में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने कथित तौर पर हत्या व भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोपी बिहार के भाजपा नेता सम्राट चौधरी के खिलाफ भी बयान दिये थे।आरके सिंह का बयान आने के बाद भाजपा के नेताओं ने उनसे दूरी बना ली थी। आरके सिंह चुनाव के दौरान भी कहीं नहीं दिखे।मेन स्ट्रीम मीडिया से गायब दिखे। हालांकि वह यूट्यूब चैनलों पर इंटरव्यू देते जरुर दिखे, जिसमें उन्होंने घोटाले को लेकर आवाज उठायी।





