कट्टा-क्रूरता-कटुता-करप्शन और कुशासन RJD की 5 पहचान, PM मोदी ने मुजफ्फरपुर में लालू-तेजस्वी पर बोला ऐसे हमला

कट्टा-क्रूरता-कटुता-करप्शन और कुशासन RJD की 5 पहचान, PM मोदी ने मुजफ्फरपुर में लालू-तेजस्वी पर बोला ऐसे हमला

डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के दौरे पर है। मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कट्टा, क्रूरता, कटुता, करप्शन और कुशासन को आरजेडी की पहचान बताया साथ ही उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर छठ पूजा का अपमान करने का भी आरोप बताया। मोदी ने कहा कि वे छठ को यूनेस्को की सूची में शामिल करवाएंगे।

तेजप्रताप यादव को चुनाव प्रचार के दौरान RJD समर्थकों ने खदेड़ा, तेजस्वी जिंदाबाद के लगाए नारे, काफिले पर की पत्थरबाजी
प्रधानमंत्री ने मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए कहा कि RJD की पहचान कट्टा, क्रूरता, कटुता, करप्शन और कुशासन से है। कट्टा, क्रूरता राज में क़ानून दम तोड़ता है। ये चीजें जहां होती हैं वहां विकास नहीं होता। इन्होंने बिहार के साथ विश्वासघात किया है। अपमान करने वालों को बिहार माफ नहीं करेगा। विकसित भारत के लिए विकसित बिहार जरूरी है।

बिहार में ASI की निर्मम हत्या, सिवान में हुई वारदात के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
पीएम मोदी ने छठ महापर्व को लेकर कहा कि हम छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में देखते हैं। दुनिया को भी इन मूल्यों से सीखना चाहिए। दुनिया की एक बहुत बड़ी संस्था है – यूनेस्को (UNESCO). दुनिया के लगभग सभी देश इससे जुड़े हुए हैं। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में हमारे इस छठ महापर्व को भी स्थान मिले। यह सूची बहुत जांच-पड़ताल और लंबी प्रक्रिया के बाद तैयार की जाती है।

 

नरेंद्र मोदी ट्रंप से डरते हैं, दरभंगा के चुनावी सभा में प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का जोरदार हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने देखा है कि आपका ये बेटा तो छठी मैया की जय-जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ ये कांग्रेस और RJD के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मैया का अपमान कर सकता है? क्या ऐसा अपमान, बिहार, हिंदुस्तान और मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं?...जो महिलाएं निर्जला इतना लंबा व्रत रखती हैं, जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं। वो RJD-कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं। क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी?...मैं जानता हूं कि छठी मैया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति नहीं भूलेगा..."

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now