दरभंगा में राजद नेता की नाराजगी हुई दूर, महागठबंधन की बैठक में उम्मीदवार को जीतने की भरी हुंकार

दरभंगा में राजद नेता की नाराजगी हुई दूर, महागठबंधन की बैठक में उम्मीदवार को जीतने की भरी हुंकार

दरभंगाः महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद लगातार उठापटक की खबर सामने आ रही है। टिकट बंटवारे से नाराज राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। चुनाव से पहले इस्तीफा की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय जनता दल कद्दावर नेता ओम प्रकाश खेड़िया उर्फ मिठ्ठू खेड़िया ने महागठबंधन नेताओ का एक बैठक आयोजित की। जिसमे इंडिया गठबंधन के नेता ने भाग लिया और सभी ने एक सुर में महागठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

मैथिली ठाकुर ने किया ‘पाग’ का अपमान, BJP विधायक केतकी सिंह ने मिथिला के सम्मान को फेंक दिया
वही बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए ओम प्रकाश खेड़िया ने कहा कि पार्टी के अंदर मौजूद नाराजगी अब दूर हो चुकी है। “महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए हम सभी ने हुंकार भरी है। दरभंगा की जनता विकास और न्याय के रास्ते पर चलने का संकल्प ले चुकी है।”उन्होंने भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी पर निशाना साधते हुये कहा कि “यह चुनाव सिर्फ सियासत नहीं, बल्कि दरभंगा शहर को तनाशियो से आजादी दिलाने का ऐतिहासिक अवसर है।

तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा, मुकेश सहनी होंगे उप मुख्यमंत्री के फेस
वही खेड़िया ने कहा कि दशकों से यह माफिया यहाँ की जनता का शोषण करता आया है। उनकी जमीनों पर कब्जा करता आया है। इस बार, हम उनके काले कारनामों को जनता के सामने लाएंगे और उन्हें सबक सिखाएंगे। “यह आजादी सिर्फ जमीन की ही नहीं, बल्कि भय और भ्रष्टाचार से आजादी होगी। महागठबंधन का उम्मीदवार ही दरभंगा के लोगों के हकों की लड़ाई लड़ेगा और शहर का विकास सुनिश्चित करेगा।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now