RJD के पूर्व विधायक अरूण यादव पर ED की कार्रवाई, केंद्रीय एजेंसी ने 46 अचल संपत्तियों को किया जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 9, 2024

RJD के पूर्व विधायक अरूण यादव पर ED की कार्रवाई, केंद्रीय एजेंसी ने 46 अचल संपत्तियों को किया जब्त

पटना: प्रवर्तन निदेशालय ने आरजेडी के पूर्व विधायक अरूण यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुड़ी 46 अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है। जो प्रोपर्टी जब्त की गई है उनकी अनुमानित कीमत करीब 21.38 करोड़ रुपया है।

लालू यादव के दामाद को उपचुनाव में मिला टिकट, तेजप्रताप को करहल से सपा ने बनाया उम्मीदवार

ED, Patna has provisionally attached 46 immovable properties to the extent of Rs. 19.32 Crore (approx.) located in Agiaon Village, Bhojpur Dist. & in posh areas of Patna (Bihar), and the available balances of Rs. 2.05 Crore (approx.) in bank accounts aggregating to Rs. 21.38…

— ED (@dir_ed) October 9, 2024

ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत कार्रवाई करते हुए पटना और आरा के अगियांव की संपत्ति को जब्त किया है। बालू के अवैध खनन से हुई कमाई से अरूण यादव और उनकी पत्नी किरण यादव की कंपनी मेसर्स किरण दुर्गा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने एक ही दिन में 2 करोड़ 56 लाख 76 हजार रुपये का भुगतान कर दानापुर के मां मरछिया देवी कॉम्प्लेक्स में राबड़ी देवी के पांच फ्लैट खरीद लिए थे।यह सौदा आयकर की कार्रवाई से बेनामी सम्पत्ति बचाने के लिए हुआ था।दानापुर इलाके में राबड़ी देवी के नाम का चार फ्लैट अरुण यादव की विधायक पत्नी किरण देवी के नाम किया गया था।

See also  धीरज साहू के ठिकानों पर करोड़ों रूपये बरामद होने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, CBI और ED  से जांच कराने की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now