रिंकू सिंह ने टीम इंडिया का साथ छोड़ा,जानिये क्यों लिया अचानक घर वापस लौटने का फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 24, 2026

डेस्कः आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में टीम इंडिया को अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से ही टीम इंडिया के ऊपर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। सूर्यकुमार यादव की टीम का सामना अब 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला है।इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा सेटबैक लगा है।स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अचानक टीम को छोड़कर घर लौट गए हैं। वो चेन्नई से वापस अपने घर आ गए हैं।रिंकू सिंह के घर लौटने की वजह फैमिली इमरजेंसी बताई जा रही है।अहमदाबाद में सुपर-8 का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से गंवाने के बाद टीम इंडिया अपने अगले मैच के लिए चेन्नई पहुंची थी। चेन्नई पहुंचने के बाद मिली एक खबर ने रिंकू सिंह को झकझोर कर रख दिया और उन्हें भारतीय टीम का कैंप छोड़कर वापस घर लौटना पड़ा।

तेज बारिश के बीच जोरदार धमाका और जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर
रिंकू सिंह क्यों लौटे घर?
मिल रही जानकारी के मुताबिक, T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच में रिंकू सिंह के अचानक घर लौटने की वजह उनके पिता से जुड़ी है। ऐसी खबर है कि रिंकू सिंह के पिता की तबीयत गंभीर रुप से बिगड़ गई है। उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने पिता का हाल जानने के लिए मंगलवार की सुबह चेन्नई से घर के लिए रवाना हुए। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके पिता को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

See also  रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, सगाई के बाद जमकर किया डांस,देखें VIDEO

रांची के इस डाटा साइंटिस्ट ने दिल्ली के AI समिट में कर दिया कमाल, 40 हजार प्रतिभागियों में हासिल किया दूसरा स्थान
BCCI के सूत्रों अनुसार, ‘रिंकू ने मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के प्रशिक्षण सत्र में भाग नहीं लिया, जबकि उनके बाकी साथी खिलाड़ी नेट्स पर मौजूद थे। रिंकू सिंह परिवार में आपातकालीन स्थिति के कारण वापस घर लौट गए हैं।’ सूत्रों के अनुसार, ‘रिंकू के पिता खांचेन्द्र सिंह को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इसी कारण खिलाड़ी को तुरंत वापस जाना पड़ा।’ उनके पिता को लीवर कैंसर है. रिंकू के अचानक टीम का साथ छोड़ने के बाद जिंबाब्वे के खिलाफ भारत के ‘मस्ट-विन’ सुपर आठ मुकाबले के लिए इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ की उपलब्धता पर संदेह पैदा हो गया है। BCCI ने भी आधिकारिक तौर पर रिंकू को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है। और जो भी खबरें आ रही हैं, वह बोर्ड के सूत्रों के हवाले से आ रही हैं।

See also  गिरिडीह-धनबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में ट्रक चालकों की मौत

20 58 24013446300

Air Ambulance Crash: मौसम चेतावनी के बीच उड़ा एयर एंबुलेंस, उठ रहे गंभीर सवाल
प्लेइंग 11 में बदलाव होना हुआ तय
भारतीय टीम के प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय नजर आ रहा है। रिंकू सिंह की जगह अक्षर पटेल की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है। पटेल अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले थे।अक्षर के आने से टीम इंडिया को गेंदबाजी में भी एक विकल्प मिल जाएगा। वहीं इसके साथ ही बल्लेबाजी में भी मजबूत मिलेगी। रिंकू फिलहाल अच्छी फॉर्म में नहीं नजर आ रहे थे। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।T20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह का प्रदर्शन बल्ले से अब तक उतना अच्छा नहीं दिखा है। रिंकू सिंह ने फील्डिंग में भले ही अपनी छाप छोड़ी है। मगर बल्लेबाजी में उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 24 रन ही बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 11 रन का रहा है। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 1 ओवर डाला जिसमें 9 रन खर्च किए थे।

See also  समाजवादी पार्टी की सांसद से शादी करने से पहले रिंकू सिंह को योगी सरकार ने दिया तोहफा, यूपी में बनेंगे सरकारी अधिकारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now