RIMS का वार्ड ब्वॉय चोर गिरोह का सरगना निकला, छापेमारी में मिले हीरे और सोने के गहने

RIMS का वार्ड चोर गिरोह का सरगना निकला, छापेमारी में मिले हीरे और सोने के गहने

डेस्कः रांची रिम्स में वार्ड ब्वॉय चोर गिरोह का सरगना निकला। टाउन डीएसपी आलोक रंजन और इंस्पेक्टर सुदामा दास के नेतृत्व में गठित SIT ने रांची के बरियातू स्थित देसवाली टोली में छापेमारी कर 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य के हीरे, सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान बरामद किए हैं। ये गहने बोकारो शहरी क्षेत्र में गृहभेदन की घटनाओं में चोरी किए गए थे।

झारखंड में बड़ा रेल हादसा, डिटेल हुई ट्रेन से टकराई दूसरी मालगाड़ी
एसपी हरविंदर सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सिटी इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी, जो टेक्निकल सेल की मदद से लगातार निगरानी कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सरगना, ओडिशा के सुंदरगढ़ किंजरीकेला निवासी 37 वर्षीय विनोद सोरेंग उर्फ रघु मुंडा को बरियातू से गिरफ्तार किया। वह रांची रिम्स में वार्ड ब्वॉय (कॉन्ट्रैक्ट लेबर) के रूप में कार्यरत है। उसकी निशानदेही पर बरियातू देसवाली स्थित भाड़े के मकान में छापेमारी की गई, जहां से चोरी के गहने और अन्य सामान बरामद हुए। आगे की पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर बोकारो के माराफारी झोपड़ी कॉलोनी स्थित सरदार मुहल्ले से गिरोह के सहयोगी स्वर्णकार महेश कुमार उर्फ लाला को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

See also  दुर्गा पूजा मेले से लौट रहीं दलित समाज की 2 लड़कियों के साथ गैंगरेप, पलामू में हुई वारदात

Gx0ErmIXAAAsAD6

SSC CGL 2025 परीक्षा स्थगित, अब सितंबर में होगा एग्जाम,जानिये स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने क्या बताया कारण
पूछताछ कर रही है पुलिस
उसकी निशानदेही पर बरियातू देसवाली स्थित भाड़े के मकान में छापेमारी की गई, जहां से चोरी के गहने और अन्य सामान बरामद हुए। आगे की पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर बोकारो के माराफारी झोपड़ी कॉलोनी स्थित सरदार मुहल्ले से गिरोह के सहयोगी स्वर्णकार महेश कुमार उर्फ लाला को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।
बरामद सामान
हीरे की अंगूठी, सोने के तीन मंगलसूत्र, चार झुमके, चार कनवाली, दो चेन, दो ब्रेसलेट, 22 नथ, चांदी का एक ग्लास, एक कटोरी, 18 पायल, एक चेन, एक साड़ी पिन, एक रिंग, एक लॉकेट, आठ बिछिया, छह सिक्के, एप्पल का ईयरफोन, मैकबुक लैपटॉप, पावरबैंक, मोबाइल फोन, पीतल के दस बर्तन, आठ हजार रुपये नगद और घर का दरवाजा तोड़ने के औजार बरामद हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now