- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

धोनी IPL करियर को लेकर दिसंबर में लेंगे बड़ा फैसला, घुटने में दर्द से परेशान हैं माही

धोनी IPL करियर को लेकर दिसंबर में लेंगे बड़ा फैसला, घुटने में दर्द से परेशान हैं माही

रांचीः झारखंड के लाल और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन-2026 में अभी काफी वक्त है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी उस सीजन में खेलेंगे या नहीं इस पर अब तक कोई फैसला नहीं हो सका है। चेन्नई को पांच बार आईपीएल का खिताब जीता चुके धोनी के लिए आईपीएल-2025 बहुत खराब रहा था।

शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए संथाली और हिंदी भाषा में छपा ब्रह्मभोज का कार्ड, हेमंत सोरेन ने पारंपरिक तरीके से किया सात कर्म
महेंद्र सिंह धोनी ने एक इवेंट के दौरान कहा है कि उनके पास आईपीएल-2026 के बारे में सोचने के लिए काफी वक्त है। दिसंबर के आसपास वो इसको लेकर फैसला लेंगे। धोनी ने ये खुलासा किया कि उनके घुटने अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। धोनी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं खेलूगा या नहीं। मेरे पास निर्णय लेने के लिए अभी भी समय है। मेरे पास दिसंबर तक का वक्त है। इसलिए मैं कुछ महीने और लूंगा। उसका बाद मैं अपना फैसला ले पाऊंगा।’
महेंद्र सिंह धोनी के जवाब के बाद एक फैन ने चिल्लाते हुए कहा, ‘आपको खेलना होगा, सर.’ फिर धोनी ने तुरंत इसका मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए कहता, ‘घुटने में जो दर्द होता है उसका केयर कौन करेगा।’

See also  T20 World Cup में डबल सुपर ओवर, अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका के मैच में अंतिम गेंद में पलटा मैच 

 

झारखंड के साहिबगंज में गंगा का रौद्र रूप, 1600 घरों में घूसा बाढ़ का पानी, स्कूल-कॉलेज बंद
महेंद्र सिंह धोनी ने कब कराई थी सर्जरी?
गौरतलब है कि आईपीएल 2023 में खिताबी जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। सर्जरी के बाद धोनी ने 2024 और 2025 के सीजन में तो भाग लिया, लेकिन ज्यादातर मैचों में धोनी ने निचले क्रम में बल्लेबाजी की। सर्जरी के बाद धोनी की विकेटों के बीच दौड़ भी स्लो नजर आई।

कई सांसदों को लेकर आ रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा, दो घंटे तक हवा में अटकी रही जान
आईपीएल 2025 में जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर बीच सीजन में ही बाहर हो गए थे, तो महेंद्र सिंह धोनी ने फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। धोनी के कप्तान बनने के बाद भी पिछले सीजन में टीम की किस्मत नहीं बदली और वो अंकतालिका में आखिरी पायदान पर रही। अब एमएस धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई में टीम मैनेजमेंट के साथ बैठकर आईपीएल 2026 के लिए रणनीतियां तैयार कर रहें हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now