हजारीबाग में सेवानिवृत्त शिक्षक को बाइक सवार ने मारी गोली, अपराधी मौके से फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2026

हजारीबाग में सेवानिवृत्त शिक्षक को बाइक सवार ने मारी गोली, अपराधी मौके से फरार

हजारीबाग : जिले के पदमा प्रखंड के सूर्यपूरा में रविवार की सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को बाइक सवार अपराधी ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना सूर्यपूरा मेडिकल चौक के पास की है। घायल शिक्षक की पहचान रामजय महथा के रूप में हुई है। गोली उनकी कमर में लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रामजय महथा सुबह करीब 8:30 बजे सूर्यपूरा मेडिकल चौक के पास दाढ़ी बनवाने गये थे। दाढ़ी बनवाने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार वहां पहुंचा। बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था और उसकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। उसने पीछे से रामजय महथा पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गयी है। फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, फरार हमलावर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस गोली चलाने के कारणों और हमलावर की पहचान को लेकर जांच कर रही है।

See also  खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले के विभाग की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की समीक्षा बैठक,धान क्रय को लेकर किसान से की ऑनलाइन बातचीत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now