बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले लालू परिवार को राहत, लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला अब 4 दिसंबर को

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले लालू परिवार को राहत, लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला अब 4 दिसंबर को

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव से पहले लालू यादव के परिवार को राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटियां मीसा भारती व हेमा यादव, बेटे तेजस्वी यादव व तेज प्रताप यादव समेत कुल 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को टाल दिया।

पटना में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, हादसे के समय सो रहे थे सभी
विशेष न्यायाधीश ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला 4 दिसंबर के लिए सुरक्षित रख लिया। सीबीआई ने आरोप पत्र में दावा किया है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले गरीबों से सस्ते में जमीन लिखवाई गई थी। आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने डिस्चार्ज की मांग की, जबकि सीबीआई ने इसे खारिज करने का अनुरोध किया।

See also  पत्नी की हत्या के लिए जज ने दी थी सुपारी, 2 लाख में हायर हुए थे शूटर, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now