लोहरदगा के स्कूल हॉस्टल में 4 छात्राओं को सांप काटने का मामला, NHRC ने राज्य के मुख्य सचिव जारी किया नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2026

लोहरदगा के स्कूल हॉस्टल में 4 छात्राओं को सांप काटने का मामला, NHRC ने राज्य के मुख्य सचिव जारी किया नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाब

रांचीः लोहरदगा जिले के एक स्कूल में चार छात्राओं को सांप काटने के मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान में लिया है। कुडू थाना क्षेत्र के सलगी पंचायत स्थित रोचो महुवा टोली में एक निजी स्कूल संवसीरा हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल के हॉस्टर में करैत सांप ने 7 जुलाई को चार छात्राओं को कांट लिया था। सर्प दंश की इस घटना में एक छात्रा की मौत हो गई थी। घटना उस वक्त हुई जब रात में छात्राएं सो रही थी।

WhatsApp Image 2026 07 13 at 2.42.16 PM
मंगलवार रात हुई इस घटना में 12 साल की वर्षा उरांव की मौत हो गई थी। वहीं गंभीर स्थिति में कुडू निवासी फुलमरिया उरांव को रिम्स रेफर कर दिया गया था जबकि रोचो महुआ टोली की मनीषा कुमार को सदर अस्पताल और अनिषा उरांव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है और राज्य के मुख्य सचिव को दो सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग ने उम्मीद जाहिर की है कि इसमें घायल छात्राओं के स्वास्थ्य की भी जानकारी दी जाएगी।

See also  चक्रधरपुर के JMM विधायक प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में TMH में कराया गया भर्ती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now