एक से ज्यादा बैंक में है खाता तो लगेगा जुर्माना, RBI का ऐलान? क्या है वायरल दावे का सच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 11, 2024

RBI

RBI Governor:  वर्तमान समय में हर किसी के पास एक से ज्यादा खाता होगा। एक से अधिक बैंक खाते होना सामान्य बात है। कई लोग वेतन के लिए अलग और बचत जैसे इस्तेमाल के लिए अलग बैंक का चुनाव करते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल की जा रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक से ज्यादा बैंक में अकाउंट रखने पर जुर्माना लगाया जाएगा। जांच में सच्चाई का खुलासा हुआ।

प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो के एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट में बैंक से जुड़े इस वायरल दावे का जिक्र किया गया है। वायरल पोस्ट में RBI के पूर्व गवर्नर शशिकांत दास का नाम लेकर कहा जा रहा है, ‘दो बैंक में खाता रखने पर लगेगा कड़ा जुर्माना।’ आगे कहा गया, ‘RBI Banking Rule: दो बैंक में खाता रखने पर लगेगा कड़ा जुर्माना आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने जारी करी नई गाइडलाइन।’

पहले सस्पेंड, फिर बर्खास्त; केके पाठक से झगड़े ने वंशीधर ब्रजवासी को बना दिया MLC

See also  बिहार में अवैध बालू का कारोबार करने वाले शख्स की गोली मारकर हत्या, कार में सो रहा था तभी हो गया हमला

PIB ने इस दावे को फर्जी करार दिया है। पोस्ट में कहा गया है, ‘कुछ आर्टिकल में यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक की नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब एक से अधिक बैंक में खाता रखने पर जुर्माना लगाया जाएगा। RBI ने ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है।

ऐसे फर्जी खबरों से सावधान रहें।’ PIB ने कहा, ‘यह खबर फर्जी है। आरबीआई ने एक से अधिक बैंक में खाता रखने पर जुर्माना लगानेसे संबंधित ऐसा कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया है।’

सरकार ने सोमवार को राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​को RBI का 26वां गवर्नर नियुक्त किया। उन्हें 11 दिसंबर से तीन साल के लिए आरबीआई गवर्नर नियुक्त किया गया है। राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मल्होत्रा, शक्तिकान्त दास की जगह लेंगे। दास का कार्यकाल मंगलवार यानी 10 दिसंबर, 2024 को समाप्त हो गया है।

See also  झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 2 दिन बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का मिजाज

खाना देते समय पिंजरे का दरवाजा बंद करना भूला संचालक, कैद से निकला बाघ; फिर जो हुआ…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now