रांची के युवक को महंगी पड़ी सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती, हो गई डेढ़ करोड़ की ठगी

रांची के युवक को महंगी पड़ी सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती, हो गई डेढ़ करोड़ की ठगी

रांचीः राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड में रहने वाले संदीप पाटिल को एक महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करना काफी महंगा पड़ा। महिला ने युवक से 1.45 करोड़ रुपये ठग लिए। जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के लोहिया पथ भाटिया बस्ती के आवास संख्या आठ में रहने वाली सपना सोना नाम की महिला ने भयादोहन कर संदीप पाटिल और उनके परिवार के सदस्यों से पहले करीबी बढ़ाई। इसके बाद उसने संदीप की दो महंगी एसयूवी को अपने कब्जे में कर लिया। मामले में पीड़ित की लिखित शिकायत पर अरगोड़ा थाना में सपना सोना के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि वर्ष 2022 में संदीप महिला के सम्पर्क में आया। बाद में यह महिला उसके करीब आ गई और बाद में परिवार के सदस्यों के बीच चहेती बन गई।

‘सेक्स चैट’ के जाल में फंसा मुंबई का डॉक्टर, लुटा बैठा 94 लाख रुपये; न्यूड तस्वीरें बनीं वजह
इसी बीच उसने संदीप को अपने कब्जे में कर लिया और फिर भयादोहन शुरू कर दिया। पहले बीमार मां का इलाज कराने एवं भाई की पढ़ाई का झांसा देकर रुपये ऐंठना शुरू किया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने की झूठी जानकारी परिजन व परिवारवालों को देने की धमकी देकर आरोपी महिला ने विभिन्न जगह पर घूमने-फिरने, महंगी घड़ियां व हीरा समेत सोना के जेवर की खरीदारी में संदीप के खाता से 75 लाख रुपये खर्च करा दिए। इसी क्रम में उसने उनकी दो महंगी एसयूवी को अपने कब्जे में कर लिया। बताया गया कि पीड़ित ने जब महिला की गतिविधियों की जानकारी हासिल की तो पता चला कि वह पूर्व से किसी जगजीत सिंह से संबंध में है और उसे भी शादी करने का वादा किया है। आरोप है कि महिला ने संदीप से पिछले तीन साल के अंदर महंगी गाड़ियों को अपने कब्जे में करने के अलावा 1.45 करोड़ रुपये नगद ऐंठ लिए है। इधर केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now