‘सेक्स चैट’ के जाल में फंसा मुंबई का डॉक्टर, लुटा बैठा 94 लाख रुपये; न्यूड तस्वीरें बनीं वजह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 17, 2025

sextortion

मुंबई में एक 35 वर्षीय डॉक्टर साइबर ठगी का शिकार होकर 94 लाख रुपये गंवा बैठा। ठगों ने खुद को महिला बनाकर सोशल मीडिया पर उससे संपर्क किया और बाद में उनकी अंतरंग तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर बड़ी रकम वसूल ली। आखिरकार, पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस के अनुसार, फरवरी में डॉक्टर की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “सोम्या अवस्थी” नामक महिला से हुई। उसने खुद को चंडीगढ़ में एमबीबीएस की छात्रा और दिल्ली निवासी बताया। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और महिला ने अकेलापन जताकर गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए। डॉक्टर उसके बताए बैंक खाते में पैसे भेजता रहा, लेकिन महिला ने कभी शॉपिंग के बिल नहीं दिखाए।

महंगी पड़ी सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती, रांची में युवक से ठग लिए डेढ़ करोड़ रुपए

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, धीरे-धीरे उनके बीच ‘सेक्स चैट’ शुरू हो गई। महिला ने अपनी न्यूड तस्वीरें भेजीं और डॉक्टर से भी अंतरंग तस्वीरें शेयर करने को कहा। मई में उसने कहा कि वह मुंबई आ रही है, जिसके लिए डॉक्टर ने बिजनेस क्लास टिकट बुक कर दी, लेकिन बाद में पता चला कि कोई ऐसी फ्लाइट थी ही नहीं।

See also  बहन के घर जाने निकली लड़की को शादी के लिए बेचा, एक लाख रुपये लेकर आरोपी फरार

2 मई को, महिला ने व्हाट्सऐप पर ‘वन टाइम व्यू’ यानी एक ही बार देखी जा सकने वाली तस्वीर भेजी, जिसमें दावा किया गया कि थाइलैंड के एक हैकर ने उनकी तस्वीरें और चैट हैक कर ली है और 3.10 बिटकॉइन (लगभग 2.5 करोड़ रुपये) की मांग कर रहा है, अन्यथा वह उनकी चैट को वायरल कर देगा। महिला ने दावा किया कि उसने अपने गहने बेचकर इसका भुगतान किया। उसने धमकी दी कि अगर डॉक्टर ने भुगतान नहीं किया, तो वह उनकी निजी तस्वीरें उसके ऑफिस और मेडिकल एसोसिएशन को भेज देगी।

बिहार में 4 साल के बच्चे के साथ हैवानियत, चॉकलेट के बहाने घर पर बुला प्राइवेट पार्ट काटा

डर के कारण डॉक्टर ने कई बैंकों से कर्ज लेकर करीब 94 लाख रुपये भेज दिए। पैसे ट्रांसफर करते समय डॉक्टर को खाते के नाम में “जसलीन कौर” लिखा दिखा, जिससे उसे शक हुआ। उसने महिला के सोशल मीडिया प्रोफाइल और कॉलेज की जानकारी जांची, तो पता चला कि जिस ‘सोम्या अवस्थी’ का जिक्र था, उसने एमबीबीएस नहीं बल्कि आर्ट्स की पढ़ाई की थी।

See also  सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, UPS में मिलेगी ओल्ड पेंशन स्कीम जैसी सुविधा; जानें क्या-क्या लाभ

ठगी का एहसास होने पर डॉक्टर ने साइबर पुलिस से संपर्क किया। शुक्रवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि उनके पास कुछ तकनीकी सुराग हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गई हैं।

3 बाइक पर 6 लड़के-लड़कियां, 4 लेन पर जवानी की रेस में 2 हार गए जिंदगी की जंग; पटना की घटना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now