रांची में आज से और बढ़ेगी गर्मी, हीटस्ट्रोक का खतरा, कई जिलों में लू आ अलर्ट, इस साल मई 7 डिग्री तक ज्यादा गर्म

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 24, 2026

रांची में आज से और बढ़ेगी गर्मी, हीटस्ट्रोक का खतरा, कई जिलों में लू आ अलर्ट, इस साल मई 7 डिग्री तक ज्यादा गर्म

रांचीः झारखंड में इस साल मई का तापमान पिछले साल की तुलना में 5-7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक गर्म रहा, पिछले साल जहां 36 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं इस बार 40 से 45 डिग्री से अधिक तापमान रह रहा है। मौसम विभाग ने 24 और 25 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा में अधिकतम तापमान में वृद्धि और लू चलने की संभावना जताई है। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में भीषण गर्मी का असर दिख रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 35 से 45 के बीच बना हुआ है। रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 39.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि डालटनगंज 44.8 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा।
मौसम विभाग के अनुसार रांची में तापमान और बढ़ेगा। 24 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री, जबकि 25 और 26 मई को 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज धूप और उमस के कारण हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचें।शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिली।

See also  चमरा लिंडा ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशनः चमरा आज करेंगे पहली जनसभा, लोहरदगा सीट के लिए कांग्रेस ने बुलाई बड़ी बैठक

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
24-25 मई : उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। कई जगहों पर तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है। हालांकि गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
26-27 मई: जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां और मध्य भागों में बारिश के संकेत। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी।
28-29 मई: राज्य के कई हिस्सों में फिर मौसम बदलने की संभावना। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना है। वहीं, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now