रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को लोहरदगा रूट से चलाने की सांसद सुदर्शन भगत ने की मांग, रेल मंत्री से की बात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 6, 2024

रांची : झारखंड के लोगों को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को देने वाले है। पीएम 12 मार्च को 10 नये वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले है।
रांची से वाराणसी के बीच चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट अबतक तय नहीं हुआ है। लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत ने इसे लोहरदगा रूट से चलाने की डिमांड रखी है। सांसद का कहना है कि लोहरदगा से टोरी होते हुए वंदे भारत को वाराणसी तक ले जाना चाहिए, क्योकि ये रूट सबसे सुगम है और इसमें यात्रियों के समय की बहुत बचत होगी। साथ ही उन्होने कहा कि लोहरदगा से वाराणसी जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है। लोहरदगा के लोगों की मांग है कि इस जिले को भी वंदे भारत की सौगात मिले। सांसद ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णन से फोन पर बात की है और उन्होने कहा है कि लोहरदगा की जनता की मांग पर इस रूट से वंदे भारत को चलाया जाए।
वही इस मामले पर रेल के अधिकारी से बात की गई तो उन्होने कहा कि अभी तक ये तय नहीं किया गया है कि वंदे भारत रांची से वाराणसी किस रूट से चलेगी। ये बोकारो से गया होते हुए भी जा सकती है या फिर लोहरदगा से टोरी होते हुए जा सकती है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी मांगी थी, उन्हे दोनों रूटों के बारे में जानकारी दे दी गई है। जल्द ही रेलवे इस मामले में कोई फैसला लेगा।

See also  रॉकेट की रफ्तार से आया सांड़ और अचानक फल की दूकान पर कूदा, बाल-बाल बची महिलाएं, दिल दहलाने वाला वायरल VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now