- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

रांची SSP ने पतरातू के रिसॉर्ट में की छापेमारी, पार्टी कर रहे 6 अपराधियों को दबोचा गया

रांची SSP ने पतरातू के रिसॉर्ट में की छापेमारी, पार्टी कर रहे 6 अपराधियों को दबोचा गया

रांची: रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित एक रिसॉर्ट में रांची एसएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान जेल से जमानत पर आये और तड़ीपार रहे छह अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा। सभी अपराधी रिसॉर्ट में पार्टी कर रहे थे।

Principal Teacher Viral Video: महिला टीचर के साथ प्रिंसिपल स्टॉफ रूम में मना रहे थे रंगलियां, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जमानत पर जेल से छूट कर आये और रांची से तड़ीपार किया गया अपराधी बिट्टू मिश्रा पतरातू के रिसॉर्ट में पार्टी कर रहा था। इस पार्टी में जेल से जमानत पर आये राजू गोप, राजेश सिंह, प्रकाश यादव, नीरज भोक्ता और बिट्टू सिंह शामिल था। पुलिस को जानकारी मिली कि ये सभी इकट्ठा होकर किसी बड़े अपराधिक साजिश को रच रहे है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम 10 गाड़ियों में सवार होकर रिसॉर्ट पहुंची और अपराधियों को घेर लिया। सभी अपराधियों को रांची लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

See also  रांची SSP और बाबूलाल मरांडी आमने-सामनेः भारत माता की जय नारे लगाने वाले पत्थरबाजी करते है वाले बयान पर जारी है सोशल मीडिया पर वार-पलटवार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now