रांची सहित कई जिलों में बारिश के आसार, 7 डिग्री तक पहुंचा राजधानी का न्यूनतम तापमान

Jharkhand Weather

रांची : विदर्भ, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में एक सर्कुलेशन बना हुआ है जिसका असर झारखंड में भी दिख रहा है। एंटी साइक्लोन के कारण रांची समेत राज्य के कई जिलों में मौसम फिर से बदल गया है। रांची का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, गुमला, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी और दक्षिण पूर्वी हिस्से और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में बादल छाए रहेंगे। इन जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है। अगले तीन दिनों तक कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
पलामू और बिहार से सटे झारखंड के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। रांची में हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है। बादल के कारण न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ जायेगा। बादल छंटने के बाद से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि राजधानी का पारा बादल छंटने के बाद 25 जनवरी के बाद दो-तीन दिनों के लिए सात डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है।
मंगलवार को करीब करीब पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकार्ड किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान मंगलवार को सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वही डाल्टेनगंज का छह और जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, सबसे अधिक ठंड चतरा में रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now