- Advertisement -

रांची रेल मंडल की ट्रेनों में गंदगी ही गंदगी, झारखंड चैंबर के रेलवे उपसमिति ने साफ-सफाई पर जताई नाराजगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 16, 2023

रांची : रांची रेल मंडल के अंर्तगत चल रही ट्रेनों की सफाई व्यवस्था को लेकर झारखंड चैंबर के रेलवे उप समिति ने नाराजगी जाहिर की है। चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि रेल मंडल की ट्रेनों में साफ सफाई को लेकर लगातार शिकायतें आ रही है। रांची-नई दिल्ली राजधानी के कोच ऑर शौचालय में साफ सफाई और गंदे बेडरोल को लेकर नियमित रूप से शिकायते आ रही है, ट्रेन में सफाई को लेकर सोशल मीडिया पर भी शिकायतें आती रहती है, लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि रांची रेल प्रशासन अबतक कोई गंभीर एक्शन लेते नजर नहीं आया है। रेल प्रशासन को इसकी समीक्षा करनी चाहिए।
चैंबर के महासचिव परेश गट्टानी और उपसमिति चेयरमैन सह डरआरयूसीसी के सदस्य नवजोत अलंग ने कहा कि राजधानी के साथ ही हावड़ा-रांची इंटरसिटी, तपस्विनी एक्सप्रेस, क्रियायोगा एक्सप्रेस जैसे महत्वपूर्ण ट्रेनों में सफाई को लेकर अव्यवस्था है। सदस्यों ने झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का विस्तार जयपुर तक करने और रांची से अयोध्या के बीच नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की आवश्यकता बताई है।

See also  JPSC- JSSC CGL मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार ने दिया जवाब, कोर्ट ने कहा-100 % नियुक्तियां गलत नहीं, SIT की मॉनिटरिंग करेंगे रिटायर्ड जज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now