कफ सिरप मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, तुपुदाना में शैली ट्रेडर्स पर छापेमारी

कफ सिरप मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, तुपुदाना में शैली ट्रेडर्स पर छापेमारी

रांचीः पुलिस ने तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सैली ट्रेडर्स पर छापा मारा। यह कार्रवाई प्रतिबंधित कफ सिरफ से जुड़ी जांच के तहत की गई है। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की।इस दौरान पुलिस ने दुकान और गोदामों में रखे प्रतिबंधित पदार्थों की तलाशी ली और जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस अब मामले की पूरी जांच कर रही है और देख रही है कि इसमें कौन-कौन शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध रूप से बिक रहे प्रतिबंधित दवाओं और पदार्थों को बाजार से हटाना है और संबंधित अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है।

नशीली कफ सिरप रैकेट में एबॉट कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत, धनबाद की देवकृपा मेडिकल एजेंसी भी जांच के घेरे में, अमित सिंह ‘टाटा’ के कबूलनामे से 100 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार का खुलासा

इससे पहले शैली ट्रेडर्स के खिलाफ झारखंड सीआईडी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने के पीछे कई कहानियां सामने आई। करीब साल भर तक शैली ट्रेडर्स के मालिक शुभम जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के पीछे सूत्र बताते है कि यमाजाकि व्हिस्की और राजेश का नाम सामने आया। राजेश ही वो शख्स है जिसने शुभम जायसवाल को सीआईडी के अधिकारियों से मिलवाया था। इसके बाद बड़ी डील हुई।राजेश ने यमाजाकि व्हिस्की, जिस्की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है, वह गिफ्ट में शुभम जायसवाल से लिया था। उल्लेखनीय है कि गुजरात पुलिस की सूचना पर धनबाद पुलिस ने बरवाडीह इलाके के एक गोदाम में छापेमारी की थी।

कफ सिरप सिंडिकेट के खिलाफ ED की कार्रवाई, रांची सहित 25 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
छापेमारी में 25 हजार से अधिक कफ सिरप की बोतलें बरामद की गई थी। इसे लेकर बरवाडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। जांच में यह पता चला था कि बरामद कफ सिरप नशे के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। धनबाद पुलिस जांच कर ही रही थी, तभी सीआईडी ने जांच अपने अधीन ले लिया।इसके बाद शुरु हुआ राजेश का खेल। शुभम जायसवाल से सीनियर पुलिस अफसर की बड़ी डील करवाने के बाद वसूली की गई। इस डील को कराने के बदले यमाजाकि व्हिस्की की दो बोतलें बातौर गिफ्त लिया गया।रांची पुलिस की ये कार्रवाई यूपी एसटीएफ की अबतक हुई कार्रवाई और ईडी के छापेमारी के बाद हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now