रांची में रिम्स कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 29, 2023

रांची के RIMS अस्पताल स्थित कैंटीन का लाइसेंस रद्द, किया गया सील, चाय पीते ही महिला डॉक्टर की बिगड़ गई थी तबीयत

रांची : बरियातू थानाक्षेत्र के चांडिल मैदान के पास अज्ञात अपराधियों ने रिम्स में कर्मी को गोली मार दी। घायल अवस्था में राजेश मलिक को रिम्स में भर्ती कराया गया है।
घटना गुरूवार देर रात की है जब राजेश मलिक अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर ओरमांझी से बरियातू अपने घर लौट रहा था, जैसे ही राजेश डॉक्टर्स कॉलोनी को पार करके चांडिल मैदान के पास पहुंचा पहले से घात लगाकर बैठे दो अपराधियों ने पीछे से उसपर फायरिंग कर दी। गोली राजेश के कंधे के पास जाकर लगी। डॉक्टरों के अनुसार राजेश की जान अभी खतरे से बाहर है। राजेश के परिजनों ने शुक्रवार सुबह बरियातू पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

See also  थर्ड जेंडर के प्राईड मार्च कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now