रांची में घूसखोर दरोगा गिरफ्तार, रातू थाना में तैनात सतेंद्र सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची में घूसखोर दरोगा गिरफ्तार, रातू थाना में तैनात सतेंद्र सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची: राज्य की एंटी करप्शन ब्यूरों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए राजधानी रांची के घूसखोर दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Sita Soren को बाबूलाल मरांडी ने किया साइड लाइन, गीता कोड़ा का BJP में बढ़ा कद
रांची के रातू थाने में सब इस्पेक्टर सतेंद्र सिंह को एसीबी की टीम ने 35 हजार रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सतेंद्र सिंह केस डायरी मैनेज करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। वादी से सतेंद्र सिंह लगातार घूस की डिमांड कर रहा था लेकिन वादी रिश्वत देने को तैयार नहीं हुआ और उसने एसीबी की टीम को इसकी शिकायत कर दी। एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया और उसे 35 हजार रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now