रांची सदर CO को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान मिले 11.42 लाख रुपये कैश

रांची सदर CO को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान मिले 11.42 लाख रुपये कैश

रांची: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद एसीबी ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। गुरूवार को एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची सदर अंचल के अंचलाधिकारी मुंशी राम को गिरफ्तार किया है।ACB ने मुंशी राम को 37 हजार रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इसके बाद एसीबी की टीम ने छापेमारी की तो 11.42 लाख रुपये कैश बरामद किये गए।

झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार, मनु भाकर, डी गुकेश सहित चार को खेल रत्न पुरस्कार
रांची सदर सीओ मुंशी राम के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी कि वे जमीन संबंधी काम को लेकर रिश्वत मांग रहे है। एसीबी ने सीओ को ट्रैप किया और रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अरेस्ट करने के बाद सीओ मुंशी राम को एसीबी की टीम अपने साथ लेकर चली गई है।


लालू यादव के ऑफर को लेकर बढ़े सियासी तापमान के बीच नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक साथ आये नजर
बताया जा रहा है कि अंचल में बड़े पैमाने पर जमीन की रसीद से लेकर दाखिल खारिज करने मामले में लूट हो रही है। अधिकारी बिना पैसे के काम नहीं करते है। एक ऐसी ही शिकायत लेकर एसीबी के पास पहुंचा। जिसके बाद रणनीति के तहत जाल बिछा कर अधिकारी को दबोच लिया है।

 

सदर CO के रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि शिकायत मिलने पर ACB ने जांच की और सत्यापन के बाद CO मुंशी राम को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now