रांची के कन्या पाठशाला के बाहर छात्राओं से छेड़खानी करने वाला हिंदपीढ़ी का फिरोज अली हुआ गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 15, 2024

Ranchi firoz

रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार इलाके में कन्या पाठशाला के बाहर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले फिराज अली को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को देर शाम अपर बाजार इलाके से फिरोज को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

रांची के नामकुम में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
फिरोज हिंदपीढ़ी के नाला रोड़ के गली नंबर आठ का रहने वाला है। पुलिस ने फिरोज की सूचना देने वाले पर 10 हजार का इनाम भी रखा हुआ था। कन्या पाठशाला के बाहर स्कूटी पर सवार होकर छात्राओं से छेड़खानी करने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के डीसी और एसएसपी पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दो दिन के अंदर फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शनिवार को पुलिस आईजी और डीआई जी ने स्कूल के आसपास के इलाके का मुआयना किया था और छात्राओं की सुरक्षा और पुख्ता करने का निर्देश दिया था।

See also  बीजेपी विधायक की पत्नी बनीं मिसेज बिहार, बाहुबली नेता की बहू ने पटना में जीता खिताब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now