रांची के डीएवी कपिल देव में सुभाष चंद्र बोस की मनायी गई जयंती, प्राचार्य एमके सिन्हा ने आजादी में उनके योगदान के बारे में छात्रों को बताया

रांची : राजधानी के डीएवी कपिलदेव स्कूल में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य एमके सिन्हा ने नेता जी सुभाष चंद्र को याद करते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस अपने संकल्प के धनी थे। एक बार मन में ठान लिया कि देश के लिए क्रांति करनी है तो वही किया।
सिन्हा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस पढ़ने में भी तेज थे और उन्होंने आईसीएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यह दिखा दिया। डीएवी कपिलदेव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस को याद किया।प्राचार्य ने आगे कहा कि व्यक्ति चला जाता है लेकिन उसके सिद्धांत हमेशा अमर रहते हैं ।हमें महापुरुषों के आदर्शों पर चलना चाहिए ।उनके बताए सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। मौके पर विद्यालय दो बच्चियों आराधना और तनिषा ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। बच्चों ने नेताजी के जन्म,शिक्षा, महिला स्वतंत्रता के बारे में उनकी सोच ,आजाद हिन्द फौज और नेताजी की मौत के बारे में विस्तार से बताया।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now