रांची के बेड़ो में सब्जी कारोबारी के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 22, 2024

रांची के बेड़ो में सब्ती कारोबारी के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली

रांची: बेड़ो बिजली ऑफिस टिकरा के समीप रात्रि करीब 11:30 बजे के आसपास अज्ञात अपराधियों ने बेड़ो के सब्जी कारोबारी लमकाना निवासी ओमप्रकाश पांडे के पुत्र प्रिंस पांडे के ऊपर जानलेवा हमला कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि प्रिंस पांडे के पेट में गोली लगी है। घटना के बाद प्रिंस पांडे को तत्काल लोगों में इलाज के लिए बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल प्रिंस पांडे का ऑपरेशन जसलोक हॉस्पिटल में किया गया। बताया गया कि वह खतरे से बाहर है।

झारखंड ATS ने 14 जगहों पर की छापेमारी, 7 आतंकी अरेस्ट, लोहरदगा से हथियार के साथ आतंकी हुआ गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस पांडे रात में अपने दोस्तों के घर खस्सी पार्टी में गया था। पार्टी से लौटने के दौरान घटना घटी। उसके साथ उस समय एक दोस्त भी था। तभी अपराधी ब्लू कलर के अपाचे बाइक में सवार होकर आए और प्रिंस पांडे के ऊपर फायर कर भाग निकले। जिससे प्रिंस पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

See also  वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का एनकांउटर, पुलिस गाड़ी पर की थी फायरिंग; पैर में लगी 2 गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now