Ranchi Election Results live: रांची हटिया, मांडर सिल्ली, खिजरी, तमाड़, कांके सीट पर कौन आगे

Ranchi vidhansabha

झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे शनिवार को घोषित होने जा रहे हैं। पोस्टल बैलेट और ईवीएम से निकले वोट यह तय करेंगे कि 5 साल झारखंड की कमान किसके हाथ रहेगी। सबकी नजरें इस बात पर भी हैं कि राजधानी रांची में इस बार किसका डंका बजने वाला है। रांची की सभी सात सीटों तमाड़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और मंदार पर ‘एनडीए’ और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है।

निर्वाचन क्षेत्रविजयी अभ्यर्थीअंतर (मार्जिन)
लिटिपाड़ा (4)हेमलाल मुर्मू26,749
महेशपुर (6)स्टीफन मरांडी61,175
दुमका (10)बसंत सोरेन14,588
जामा (11)लोईस मराण्डी5,738
गोमिया (34)योगेन्द्र प्रसाद36,093
चन्‍दनकियारी (37)उमा कान्त रजक33,733
टुन्डी (42)मैथुरा प्रसाद महतो25,603
चाईबासा (52)दीपक बिरुवा64,835
मझगांव (53)निरल पुरती59,603
चक्रधरपूर (56)सुखराम उराँव9,310
खरसांवा (57)दशरथ गागराई32,615
तोरपा (59)सुदीप गुड़िया40,647
भवनाथपुर (81)अनन्त प्रताप देव21,462

Jharkhand Chunav Results: नीलकंठ मुंडा हारे, अमर बाउरी हारे…जेएमएम की सरकार तय

रांची सीट पर 7 राउंड की गिनती हुई है। भाजपा के चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह 40 हजार से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। जेएमएम की महुआ माजी दूसरे स्थान पर हैं। अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त होती दिख रही है।

खिजरी 11 राउंड की काउंटिंग के बाद खिजरी सीट पर कांग्रेस लगातार आगे चल रही है। राजेश कच्छप 13798 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के राम कुमार पाहन दूसरे स्थान पर हैं। 21 राउंड की काउंटिंग होनी है।

मांडर सीट पर कांग्रेस की शिल्पी नेहा टिर्की लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 9 राउंड की गिनती के बाद वह 8105 वोट से आगे चल रही हैं। भाजपा के सन्नी दूसरे स्थान पर हैं।

झारखंड में एक बार फिर से हेमंत सरकार, 50 के पार जा सकता है आंकड़ा, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी चुनाव हारे

कांके सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। 9 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के सुरेश कुमार 5535 वोट से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के जीतू चरणराम हैं।

सिल्ली से सुदेश कुमार महतो अभी भी पीछे चल रहे हैं। 3 राउंड की गिनती के बाद वह झामुमो के अमित कुमार से 6704 वोट से पीछे चल रहे हैं।

हटिया 5 राउंड की काउंटिंग के बाद हटिया से भाजपा ने बढ़त बना ली है। नवीन जायसवाल कांग्रेस के अजय नात से 1129 वोट से आगे निकले।

रांची में एक बार फिर चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह जीत हासिल करते दिख रहे हैं। वह महुआ माजी से 9 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now