रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का AC खराब, तीन यात्रियों की तबीयत गर्मी में बिगड़ी, स्टेशन पर किया हंगामा

रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का AC खराब, तीन यात्रियों की तबीयत गर्मी में बिगड़ी, स्टेशन पर किया हंगामा

रांचीः 13320 अप रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का एसी खराब होने के बाद गोमा स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इस वजह से करीब दो घंटे तक ट्रेन गोमो में ही खड़ी रही। एसी खराब होने की वजह से तीन यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। हंगामा की सूचना के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा और सीनियर सेक्शन इंजीनियर राम नारायण मौके पर पहुंचे तो यात्रियों ने उनके सामने जमकर भड़ास निकाली।

पटना और रांची से खुलने वाली कई ट्रनों में अब यात्री ICF की जगह अब HLB कोच के साथ करेंगे सफर,रेलवे ने की घोषणा
रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि ट्रेन का एसी रांची से ही खराब था। टीटी ने यात्रियों की शिकायत के बाद कंट्रोल को मैसेज भेजा फिर भी मुरी और बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर कोई एसी ठीक करने नहीं आया। यात्रियों का सब्र गोमो स्टेशन पहुंचने पर टूट गया। कोच के अंदर गर्मी और उमस की वजह से यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी।

UPSC CSE 2024 Final Result:शक्ति दुबे बनीं टॉपर, हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर,यहां करें चेक
मंगलवार शाम करीब 4.40 मिनट पर ट्रेन गोमो स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एक महिला यात्री की तबीयत खराब होने के बाद हंगामा और भी तेज हो गया। परिजन उस बीमार महिला को लेकर सड़क मार्ग से धनबाद चले गए। एसी टेक्नीशियन संतोष कुमार एसी ठीक करने में असफल रहे। कैरेज विभाग के कर्मचारियों ने एसी कोच की दोनों आपातकालीन खिड़की खोल दी। दूसरे कोच के यात्रियों ने ट्रेन लेट होता देख एसी कोच के यात्रियों का विरोध करना शुरू कर दिया।इसके कुछ देर बाद हंगामा शांत हुआ। यात्रियों ने ट्रेन खुलते ही कई बार चैनिंग की। ट्रेन शाम 6:26 बजे गंतव्य की ओर रवाना हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now