रामदास सोरेन के बेटे सोमेश लड़ेंगे उपचुनाव, घाटशिला विधानसभा JMM कमेटी ने की घोषणा

Ghatsila By Election

पूर्वी सिंहभूमः झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद अब उनके बड़े बेटे सोमेश सोरेन घाटशिला विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे।घाटशिला विधानसभा कमेटी ने सर्वसम्मति से उनके नाम की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी प्रदेश आलाकमान को भी दे दी गई है। यह घोषणा घाटशिला के पावड़ा स्थित माझी परगना महाल भवन में हुई एक बैठक में हुई। बैठक में चार प्रखंडों घाटशिला, धालभूमगढ़, मुसाबनी और गुड़ाबांदा के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

रांची सहित 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर तक नहीं मिलेगी राहत
पिता के सपनों को पूरा करने का संकल्प
इस मौके पर सोमेश सोरेन ने अपने पिता के निधन के बाद इस जिम्मेदारी को संभालने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता रामदास सोरेन ने कम समय में ही अपने काम और मेहनत से घाटशिला में एक अलग पहचान बनाई थी।सोमेश सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना है। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए उन्हें नमन किया और मां का भी आशीर्वाद लिया। इसके अलावा उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी नमन कर इस चुनावी सफर की शुरुआत की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सबके साथ मिलकर अपने पिता के विकास के रथ को आगे बढ़ाएंगे। सोमेश ने कहा-राजनीति कोई सीखकर नहीं आता, बल्कि हालात और परिस्थिति उसे आगे बढ़ाते हैं।

पलामू में उग्रवादियों के साथ पुलिस की भीषण मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, एक घायल
JMM कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन
पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने कहा कि केंद्रीय कमेटी क्या फैसला लेती है, यह उन्हें नहीं पता, लेकिन घाटशिला के कार्यकर्ताओं ने यह तय कर लिया है कि सोमेश सोरेन ही उनके उम्मीदवार होंगे। उन्हें विधायक बनाकर ही भेजेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस भीड़ ने दर्शा दिया है कि इस विधानसभा को फतेह कर सोमेश सोरेन को विधायक बनाने का काम किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now