लोहरदगा में गरजे राजनाथ सिंह, महागठबंधन को बताया विकास का स्पीड ब्रेकर, नीरु शांति भगत के लिए मांगा वोट

rajnath singh

लोहरदगाः आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र एनडीए ने जोर-शोर से प्रचार अभियान तेज कर दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोहरदगा में संबोधन देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर निशाना साधा और भाजपा की उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि झारखंड का भविष्य एनडीए ही बना सकती है और झारखंड की सत्ता एनडीए के हाथों में आना निश्चित है।

झारखंड का विकास सिर्फ एनडीए करेगी

राजनाथ सिंह ने एनडीए की सरकार की विकासशील नीतियों को रेखांकित करते हुए झारखंड को देश का “सबसे धनवान राज्य” बनाने का वादा किया। भाजपा ने “जल, जंगल और जमीन” की रक्षा के साथ आदिवासियों के अधिकारों की बहाली का भी आश्वासन दिया। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार ने हमेशा अपने चुनावी वादों को पूरा किया है। सिंह के अनुसार भाजपा की सरकार ने देश की आर्थिक स्थिति को सुधारते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर 11वें से 5वें स्थान पर पहुंचा दिया है।

WhatsApp Image 2024 11 05 at 15.26.18

- Advertisement -
LD-advertisement

दस साल के लिए मांगा वोट

राजनाथ सिंह ने लोहरदगा में आजसू प्रत्याशी नीरु शांति भगत के लिए प्रचार करते हुए कहा कि  झारखंड में कम से दो बार एनडीए की सरकार चाहिए तभी विकास हो सकता है। उन्होंने हेमंत सोरेन पर हमला करते हुए कहा कि  लोकलाज का भी ख्याल नहीं रखा और आरोप लगने के बाद भी कोई चिंता नहीं ।

- Advertisement -
royal-soler-new

WhatsApp Image 2024 11 05 at 17.07.46

सुदेश महतो ने कही बड़ी बात

इसके साथ ही आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने भी अपने संबोधन में मौजूदा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने लोहरदगा की जनता को सेवा का भरोसा दिलाते हुए कहा, “लोहरदगा को शासक नहीं, सेवक चाहिए।” महतो ने प्रत्येक आंदोलनकारी को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिए कॉलोनियों का निर्माण करने का वादा किया

नीरु शांति भगत ने किया तरक्की का वादा

नीरु शांति भगत ने कहा कि वो  ⁠केके भगत का सपना पूरा करना चाहती हूं और जिला का विकास करना ही लक्ष्य है । नीरू शांति भगत ने डॉक्टर रामेश्वर उरांव  पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने लोहरदगा का विकास नहीं किया और वे चुनाव में ही नज़र आते हैं ।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now