Rajmahal : पाकुड़ में कल्पना सोरेन की जनसभा में उमड़ी भीड़, बीजेपी पर लगाया धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप; राजमहल से विजय हांसदा के लिए मांगा वोट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 17, 2024

Kalpna soren

पाकुड़: जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर धार्मिक उन्माद फैलाकर देश को बांटने का आरोप लगाया है । कल्पना सोरेन ने कहा कि बीजेपी के मंसूबों को कामयाबा नहीं होने दिया जाएगा । जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करियोडीह मैदान में शुक्रवार को आयोजित जेएमएम की चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने ये बातें कही। सभा मे करीब दस हजार से ज्यादा भीड़ जमी थी।। जो विषम गर्मी में भी मैदान में डटे हुए थे।

कल्पना सोरेन ने कहा कि काफी संघर्ष कर गुरुजी ने अलग राज्य का निर्माण किय और उन्हीं के बताए रास्तों पर हम चल रहे हैं। राज्य में करीब 20 वर्षो तक भाजपा ने शासन किया। पर विकास शून्य। हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने पर दो वर्षो तक कोरोना की प्रकोप हमे झेलना पड़ा। सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को वाहनों के साथ साथ हवाई जहाज से भी अपने राज्य में लाने का कार्य किया। वही राज्य में किसी को कोई परेशानी न हो , इसको लेकर वृहत रूप से कार्य किया गया था। वही सरकार के द्वारा बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए विदेशों में भी भेजा। करीब 20 लाख ग़रीबों के बीच राशन का वितरण कार्य प्रारम्भ किया गया। वृद्ध पेंशन के लिए 60 वर्ष से हटाकर 50 वर्ष तक के लोगो को सर्वजन्य पेंशन से जोड़ा। अबुआ आवास योजना धरातल में लाकर गरीबो को पक्की छत देने की योजना प्रारम्भ किया।आने वाले चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। राज्य के सभी 14 लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी।

See also  पाकुड़ में झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे हेमंत सोरेन, 57 हजार महिलाओं के खाते में जाएगी एक-एक हजार रूपये की राशि

Kalpna soren
राजमहल लोकसभा क्षेत्र से विजय हांसदा को विजय दिलाकर संसद में पुनः भेजे। जो हमेशा से जनता की आवाज उठाते आ रहे हैं।

जनसभा को पूर्वमंत्री हेमलाल मुर्मू , विधायक स्टेफन मरांडी , दिनेश मरांडी , जिप अध्यक्ष जुली हेम्ब्रम आदि ने भी सम्बोधित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now