राजधानी रांची में ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकानदार को गोली मारकर अपराधी हुए फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 28, 2024

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां अपराधियों ने नगड़ी के कुदलोंग बस्ती में ताबड़तोड़ फायरिंग की है। अपराधियों की फायरिंग में किराना दुकानदार मणिराज केसरी बाल बाल बच गए है। गोली मणिराज के कान को छूते हुए निकल गई। फायरिंग के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर निकल गए। बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधी आये थे और मणिराज पर फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। घायल दुकानदार को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल मणिराज ने पुलिस को बताया है कि उसपर हमला क्यों किया गया है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है ।उनकी किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं है । मणिराज के अनुसार वह अपने दुकान में बैठे हुए थे तभी दो बाइक पर चार अपराधी आए और उसमें से एक ने उनपर गोली चला दी,अपराधी को गोली चलाता देख मणिराज नीचे झुक गये, जिसकी वजह से गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई।
नगड़ी थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़े के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

See also  रांची में सरेआम महिला से डेढ़ लाख की लूट, बच्चे के स्कूल एडमिशन के लिए बैंक से निकाले थे पैसे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now