राजधानी रांची में पारा टीचर से दिनदहाड़े एक लाख रूपये की छिनतई, बैंक से पैसा निकालकर जा रही थी घर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 28, 2024

रांची : राजधानी रांची में दिनदहाड़े पारा टीचर से छिनतई की घटना सामने आई है। रातू थाना क्षेत्र के फुटकलटोली के समीप बाइक सवार बदमाश महिला टीचर का बैग छीनकर फरार हो गए।
हेहल जामुन टोली की रहने वाली पारा टीचर मीना तिर्की बैग लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी तभी बाइक सवार बदमाश रूपया भरा थैला लेकर फरार हो गए। मीना अपने पति सोहराई उरांव के साथ बैंक ऑफ इंडिया के रातू चट्टी ब्रांच आई थी, वहां से एक लाख रूपया थैला में लेकर रवाना हुई और फुटकलटोली के पास बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। स्कूटी के पीछा करते हुए आ रहे बदमाश रूपया भरा थैला लेकर हाजी चौक की ओर भागे। पुलिस घटना का सीसीटीवी फुटेज निकालकर पूरे मामले की जांच कर रही है।
बुधवार को धनबाद के झरिया में भी छिनतई की एक बड़ी घटना हुई है। बीसीसीएल के रिटायर्ड कर्मी कृष्णा चौधरी अपनी बेटी के साथ झरिया के बाटा मोड़ स्थित BOI बैंक से तीन लाख रूपये लेकर ऑटो से अपने घर कामिनी कल्याण मोहल्ला आ रहे थे तभी दुखहरर्णी मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाश रूपये भरा बैग लेकर फरार हो गए। झरिया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बैंक और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ घटनास्थल के आसपास के भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

See also  कैमरून में फंसे झारखंड के मजदूरों के मामले हेमंत सोरेन सख्त, नियोजन कंपनी पर एफआईआर के आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now