रांचीः झारखंड में एक बार फिर मानसून पूरे तरीके से सक्रिय हो गया है। बुधवार रात से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इससे हर जगह निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश ने चतरा के चार प्रखंड पत्थलगड़ा, गिद्धौर, कान्हाचट्टी और ईटखोरी में तबाही मचाई है।
Video: चतरा में भारी बारिश का कहर: पति-पत्नी बहे, 5 हजार मुर्गियां मरीं…लोग ने कहा पूरी जिंदगी ऐसी बारिश नहीं देखी
जिले में पिछले 24 घंटे में 106 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए। करीब 600 घर पानी में घिर गए। नदियां उफान पर है। गिद्धौर प्रखंड के कटघरा गांव में नदी किनारे एक घर में पानी घुस गया। बहाव इतना तेज था कि घर में सो रहे पति-पत्नी को बहा ले गया। पति का शव पास के एक खेत मं मिली। पत्नी की खोजबीन जारी है।
रांची नगर निगम ने जारी की 500 बड़े टैक्स बकाएदारों की लिस्ट, सबसे ज्यादा किस पर बकाया
लगातार हो रही बारिश के बाद कोडरमा में तिलैया डैम का जलस्तर खतने के निशान को पार गया गया है। शुक्रवार रात 9 बजे तिलैया डैम के पानी को डिस्चार्ज करने के लिए डैम के फाटक खोले गए और डैम से हर सेकेंड 1000 क्यूबिक पानी डिस्चार्ज किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। डैम का फाटक खोले जाने को लेकर डीवीसी प्रबंधन की ओर से कोडरमा जिला प्रशासन के अलावा गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा जिले को अलर्ट कर दिया गया है। डैम के आसपास स्थित गांव में माइकिंग के द्वारा लोगों को डैम के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है।
हेमंत सरकार उम्रकैद काट रहे 51 कैदियों की करेगी रिहाई, सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में फैसला
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। शनिवार को पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची, खूंटी, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। ठनका भी गिर सकता है। वहीं 25 अगस्त को पश्चिमी और मध्य क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।
Bihar में सरकारी इंजीनियर के घर EOU की छापेमारी में मिला 35 लाख कैश, 20 लाख नकद पत्नी ने जला दिया
भारी बारिश के कारण सरायकेला के डांडू गांव में शुक्रवार को मिट्टी का कच्चा मकान छह गया। इसके मलबे में 10 लोग दब गए। ग्रामीणों ने राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से इन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मकान मालिक संतोष लोहरा की बहन शांति और उसके सात साल के बेटे प्रवीण की मौत हो गई। वहीं सतोष की पत्नी भानु, बेटी प्रतिमा और संध्या, बेटा शिवम और शांति की बेटी पूनम व संतोष का साला लक्ष्मण बिनधनी की हालत गंभीर है।
सहारा इंडिया समूह का मैनेजर गिरफ्तार, 400 करोड़ से ज्यादा का किया था फ्रॉड
रांची में अब तक 52% प्रतिशत अधिक बारिश
राज्य में एक जून से लेकर 22 अगस्त तक 921.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य वर्षापात 730.5 मिमी से 26% अधिक है। रांची में 1133.8 मिमी बारिश हुई जो कि सामान्य से 748.0 मिमी से 52 % अधिक है।




