रांची में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तपती-झुलसती गर्मी से और तीन दिनों तक राहत की उम्मीद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2024

Ranchi Weather

रांची में बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है । तपती झुलसती गर्मी से लोगों को राहत मिली है । एसी औऱ कूलर को आराम मिल रहा है वहीं बिजली की डिमांड भी कम हुई है । गुरुवार को रांची और आसपास के जिलों मे जमकर बारिश हुई जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई ।

राजधानी रांची में दोपहर बारह बजे से मौसम ने करवट बदलना शुरु कर दिया और तेज हवाओं के साथ आसमान पर बादल छा गए । थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश हुई जिससे तापमान में अचानक से गिरावट दर्ज की गई । राजधानी में में जहां अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री के आस पास रह रहा था वहीं हैं गुरुवार को अधिकतम तापमान तीस डिग्री पहुंच गया जिससे लोगों को राहत पहुंची ।

Ranchi Weather

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दो दिनो में इसी तरह के मौसम के बने रहने की उम्मीद है  । गरज के साथ बारिश होगी साथ ही तापमान में भी गिराटव दर्ज की जाएगी। राजधानी रांची का मौसम झारखंड के दूसरे जिलों की अपेक्षाकृत कम गर्मी वाला है और इस बार भीषण गर्मी में रांची ही एकमात्र शहर जहां राहत महसूस की जा सकती है ।

See also  रांची के धुर्वा डैम में युवती का शव मिला, हत्या या आत्महत्या बना हुआ है सस्पेंस

Pawan Singh ने काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा नामांकन, Upendra Kushwaha के खिलाफ उतरे मैदान में

Lalu Yadav को चुनावी मैदान में शिकस्त देने वाले रंजन यादव RJD में हुए शामिल, चुनाव में मीसा भारती का होगा फायदा!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now