- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में पूर्व सांसद के घर ड्रग विभाग की छापेमारी, भारी मात्रा में नकली दवाई बरामद

बिहार में पूर्व सांसद के घर ड्रग विभाग की छापेमारी, भारी मात्रा में नकली दवाई बरामद

डेस्कः बिहार के गयाजी में पूर्व सांसद के घर ड्रग विभाग ने छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, ड्रग विभाग और पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में नकली दवाई बरादम की गई है। इस खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी अनुसार पिपरपाती मोहल्ले में पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने छापामारी की है। पुलिस पदाधिकारी और ड्रग विभाग के पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं और रेड जारी है।ड्रग इंस्पेक्टर और कोतवाली थाने की पुलिस छापेमारी कर रही है. इस मामले में पूर्व सांसद का नाम सामने आ रहा है।
नशीली दवाओं के साथ कच्चा माल भी बरामद
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू एरिया पीपरपांती मोहल्ले में पूर्व सांसद रंजीत उर्फ रन सिंह के आवास स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय आवासन स्थल में जिला पुलिस ने बड़ी छापेमारी की है।छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली और नशीली दवाओं के साथ दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद होने की सूचना है। कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
ऊपरी मंजिल पर चल रहा था गुप्त कारोबार
सूत्रों के अनुसार भवन के नीचे पशुपालन और मत्स्य विभाग का कार्यालय संचालित होता है, जबकि ऊपरी हिस्से में ताला बंद कमरे में यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम को यहां से दवा पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और कई संदिग्ध सामग्री भी मिली है।छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। हालांकि उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।कई थानों की पुलिस और ड्रग विभाग की टीम मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

See also  मारुती मंगल परिवार ने सामाजिक दायित्व का किया निर्वहन, ठंड के बीच सेवा शिविर लगाकर जरूरतमंद के बीच बांटे 551 कंबल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now