झारखंड में 28 अगस्त तक बारिश के आसार, रांची में 27 अगस्त के लिए येलो अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 25, 2026

रांची में 30 अगस्त और एक सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब का क्षेत्र

रांचीः बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब के क्षेत्र के कारण झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 28 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। 27 अगस्त को रांची में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि रांची में इस दौरान छिटपुट बारिश लगातार होती रहेगी। मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक रांची में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

रांची में 14 मिमी और सिमडेगा में 30 मिमी बारिश हुई
मौस विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को रांची में 14 मिमी बारिश हुई, जबकि सिमडेगा में सबसे अधिक 30 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा मेदिनीनगर में 15 मिमी, खूंटी में आठ मिमी, सरायकेला में 18 मिमी, लोहरदगा में छह मिमी, बोकारो में तीन मिमी और चाईबासा में नौ मिमी बारिश हुई। बारिश से रांची सहित लगभग सभी जिलों के तापमान में गिरावट आयी है। रांची में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है।
झारखंड में अब भी 11 प्रतिशत कम बारिश
झारखंड में अब भी सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक जून से 24 अगस्त तक झारखंड में सामान्य बारिश 744.5 मिमी है, जबकि अब तक 661.1 मिमी बारिश हुई है। वहीं पश्चिम सिंहभूम में 46 प्रतिशत, रांची में चार प्रतिशत, सिमडेगा में सात प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में आठ प्रतिशत और खूंटी में पांच प्रतिशत सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

See also  शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और बेटा ओसामा राजद में शामिल, लालू से मिलकर बनी बात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now