रांची के अपर बाजार की दुकानों में छापेमारी, ई-सिगरेट, हुक्का फ्लेवर, गांजा समेत नशीले पदार्थ जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2026

रांची के अपर बाजार की दुकानों में छापेमारी, ई-सिगरेट, हुक्का फ्लेवर, गांजा समेत नशीले पदार्थ जब्त

रांचीः मंगलवार रात रांची के अपर बाजार क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति की टीम ने मंगलवार रात विशेष अभियान चलाते हुए क्षेत्र की कई दुकानों में छापामारी की।इस दौरान छह से अधिक दुकानों की जांच की गई, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (ई-सिगरेट), हुक्का फ्लेवर, गांजा सहित अन्य प्रतिबंधित एवं नशीले पदार्थ बरामद किए गए।
SDO के आदेश पर कार्रवाई
रांची सदर एसडीओ के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति की टीम ने अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ मंगलवार की रात विशेष अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान छह से अधिक दुकानों की जांच की गई, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (ई-सिगरेट), हुक्का फ्लेवर सहित अन्य प्रतिबंधित एवं नशीले पदार्थ जब्त किए गए। जांच के दौरान टीम ने पाया कि कुछ दुकानों में पैकेटबंद सिगरेट के साथ खाद्य सामग्री भी बेची जा रही थी, जो निर्धारित नियमों का उल्लंघन है। ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए सभी पर जुर्माना भी लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अपर बाजार क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर एसडीओ ने छापेमारी के निर्देश दिए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। दुकानदारों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया रेड
मंगलवार की रात हुई रेड में मेडिकल ऑफिसर डॉ तबा रिजवी, खाद सुरक्षा पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, डीपीएम सदर हॉस्पिटल रांची प्रवीण कुमार सिंह, तंबाकु कन्ट्रोल सेल के सुशांत कुमार सहित कोतवाली पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर तबा रिजवी ने बताया कि प्रतिबंधित एवं नशीले पदार्थों को लेकर बड़ी कार्रवाई की जा रही है. अपर बाजार के कई चाय दुकानदार इस तरह के कृत्य में शामिल थे। सभी के प्रतिबंधित एवं नशीले समान जब्त करते हुए जुर्माना लगाया गया है।

See also  जयराम महतो ने पार्टी के दो नेताओं का निलंबन लिया वापस, ऑडियो वायरल होने पर की थी कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now